KGMU:तीन नये सस्ती दवा काउंटर शुरू, मरीजों को मिलेगी महंगी दवा से राहत

0
180

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों की सुविधा बृहस्पतिवार को तीन नए सस्ती दवा के काउंटर खोले गए हैं। इसमें एक काउंटर नए ओपीडी में खोला गया है। इससे ओपीडी मरीजों को सस्ती दवा आसानी मिल सकेगी।

केजीएमयू में अभी तक हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के 22 काउंटर संचालित किये जा रहे थे। मरीजों की सहूलियतों के लिए तीन और काउंटर खोले गए हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने काउंटर का शुभारंभ करते हुए कहा कि मरीजों को किफायती दर पर दवाएं मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

ओपीडी में लगभग आठ हजार मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। ओपीडी भवन के भूतल में काउंटर खोला गया है। इनमें 80 प्रतिशत कम कीमत पर मरीजों को दवा उपलब्ध करायी जाएगी।

एचआरएफ चेयरमैन डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि शताब्दी फेज-2 एचआरएफ आउटलेट्स शुरू किए गए हैं। इसमें दूसरी व पांचवीं मंजिल एचआरएफ का काउंटर खोला गया है।

यहां दवा के साथ सर्जिकल सामान सस्ती दर पर मिल सकेगा। सभी एचआरएफ काउंटर में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जिससे कैशलेस एवं सुविधाजनक लेनदेन आसान हो सके। प्रत्येक केंद्र सीसीटीवी निगरानी में संचालित हो रहा है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि एचआरएफ की यह पहल मरीजों को पारदर्शी, सुलभ और किफायती दवा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी मरीज आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे।

Previous articleहोलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, दहन दो को व रंग खेला जाएगा 4 मार्च को
Next articleGood news: नर्सिंग संवर्ग के 266 को मिला पुरानी पेंशन योजना का अधिकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here