लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑप्थोमलॉजी विभाग के एक डॉक्टर को अचानक निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले कार्यपरिषद की बैठक में इस चिकित्सक शिक्षक को नोटिस जारी कर निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया था। केजीएमयू प्रशासन ने चिकित्सक शिक्षक पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है।
फिलहाल केजीएमयू का चिकित्सक शिक्षक संघ सोमवार को इस मामले में चिकित्सक शिक्षक पर की गयी कार्यवाही को देखने के बाद निलम्बन का विरोध कर सकता है।
दिसंबर में केजीएमयू के ऑप्थोमलॉजी विभाग प्रमुख ने कुलपति कार्यालय में एक चिकित्सक शिक्षक पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। इस बारे में चिकित्सक शिक्षक का कहना था कि उसने विभाग प्रमुख के समक्ष सिर्फ अपनी बात रखी थी। फिलहाल विभाग प्रमुख के पत्र के बाद आनन-फानन में तेजी से दिखाते हुए कार्य परिषद में चिकित्सक शिक्षक को नोटिस जारी कर निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया था। केजीएमयू प्रशासन ने तत्काल तेजी दिखाते हुए चिकित्सक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। परिसर में चर्चा है कि चिकित्सक शिक्षक संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच इस प्रकरण पर टकराव हो सकता है। फिलहाल संघ सोमवार को इस प्रकरण पर आरोपी चिकित्सक शिक्षक से बात करेंगा। केजीएमयू चिकित्सक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. केके सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद चिकित्सक शिक्षक का पक्ष सही मिलता है, तो उसका समर्थन करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगा।












