लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में दो जुड़वा बच्चों को सफलता पूर्वक अलग करने पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक सर्जरी में सहयोग देने के लिए पांच नर्सिंग स्टाफ को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
सम्मानित होने वालों में सिस्टर इंचार्ज वंदना गंगवार, सिस्टर ग्रेड वन दीपाका पंचाल,सिस्टर ग्रेड- टू सुधा, ग्रेड -तीन अंजू, ग्रेड- टू संतोष है। नर्सेज की इस उपलब्धि पर राजकीय नर्सेज संघ केजीएमयू के सचिव सत्येन्द्र ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ के कार्य को तवज्जों देकर उन्हें सम्मानित करने के लिए केजीएमयू प्रशासन बधाई के पात्र है।












