लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब नर्सों को आवास के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नर्सो को सरलता से आवास मिल जाएगा। केजीएमयू प्रशासन मई महीने में ही नया नर्सिंग हॉस्टल शुरू करने जा रहा है।
डालीगंज स्थित लिंब सेंटर के पीछे 256 कमरों का नया हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 16 मई को हॉस्टल का शुभारंभ करने का प्रस्ताव है। इससे पहले खदरा में 368 बेड का हॉस्टल शुरू किया गया था। नर्सों की संख्या अधिक होने से सभी को आवास नहीं मिल पा रहे थे। नतीजतन नर्सें किराए पर कमरा लेने को मजबूर थीं।
- पहले केजीएमयू में 260 स्थाई नर्सों थीं। हाल में 425 पदों पर लोक सेवा आयोग से नर्सों की भर्ती की गई है। मौजूदा समय में केजीएमयू में 685 नर्स हैं। जल्द ही 200 पदों पर नर्सों की भर्ती का परिणाम जारी होगा। ऐसे में नर्सों की संख्या लगभग 900 हो जाएगी। नर्सों को आवास मिलने से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इमरजेंसी ड्यूटी कर सकेंगी।












