केजीएमयू में अत्याधुनिक आईसीयू शुरू

0
643

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी अस्पताल के फेज- वन में अंग प्रत्यारोपण विभाग में बन रही आईसीयू भी शुरु हो गया है। हालांकि अभी इसमें आधुनिक उपकरण के साथ ही तीन बिस्तरों को शुरू किया गया है। लिवर प्रत्यारोपण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसी में दोनों मरीज भर्ती है। अंग प्रत्यारोपण विभाग लम्बे अर्से से किसी भी प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू की मांग कर रहा था, ताकि मरीज को प्रत्यारोपण के बाद वहां पर शिफ्ट करके आगे का इलाज कि या जा सके। शासन के अधिकारियों की फटकार व केजीएमयू प्रशासन की काफी कोशिशों के बाद आईसीयू शुरु हो गया है। इसमें सभी अत्याधुनिक जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण लगे हुए है।

यहां तक अंदर जाने वाले संक्रमित हवा को फिल्टर करके शुद्ध करने वाले उपकरण लगाये गये है, ताकि मरीज किसी भी प्रकार से संक्रमण की चपेट में नहीं आये। फिलहाल इस आईसीयू के शुरु होने के बाद अंग प्रत्यारोपण में विशेषज्ञों को बहुत मदद मिलेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलिवर प्रत्यारोपित मरीज वेंटिलेटर से हटा, हालत में सुधार
Next articleडाक्टर की गाड़ी में जैमर लगाने पर दौड़ा कर पीटे गये गार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here