केजीएमयू की इस महिला डाक्टर ने लगा दिया यह आरोप 

0
792

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में महिला डाक्टर ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला डाक्टर रजनी गुप्ता का आरोप है कि बीएलएस( बेसिक लाइफ सपोर्ट ) पाठ्यक्रम का आठ वर्षो से संचालन कर रही थी। अब उसी कोर्स को स्किल डेवलप प्रोग्राम के तहत डा. विनोद जैन ने नये सिरे से दूसरे डाक्टर से पाठ¬क्रम शुरू कर दिया है। एक ही संस्थान में दो कोर्स चला रहे है। आलम यह है कि इस मुद्दे को लेकर केजीएमयू के डाक्टर भी दो गुटों में बंट गये है। यहां एक बड़ा गुट भी डा. रजनी का समर्थन कर रहा है आैर दूसरा गुट डा. विनोद जैन को सही बता रहा है।  उधर केजीएमयू प्रवत्ता डा. नरसिंंह वर्मा ने इन आरोप को निराधार बताया है।

केजीएमयू के एनेस्थिसिया विभाग की डा. रजनी गुप्ता का आरोप है कि वर्ष 2010 से बीएलएस का पाठ¬क्रम का संचालन कर रही है। इसके तहत केजीएमयू के मेडिकोज व गैर संस्थान भी आकर प्रशिक्षण लेता है। यह प्रशिक्षण लगातार चल रहा है। अब अचानक डा. विनोद जैन ने भी स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम के तहत अलग बीएलएस का प्रशिक्षण दिलाने  लगे है। ऐसे में एक ही संस्थान में दो प्रशिक्षण पाठ¬क्रम चल रहे है। उनका आरोप है कि डा. विनोद जैन को नजर अंदाज करके बीएलएस प्रशिक्षण पाठ¬क्रम शुरू करा दिया है। आठ वर्षो से वह प्रशिक्षण पाठ¬क्रम चला रही है। ऐस में उनका यह उत्पीड़न ही कहा जाएगा कि जानकारी होने केबाद बीएलएस का दूसरा पाठ¬क्रम चलाया जा रहा है।

डा. रजनी गुप्ता के समर्थन में केजीएमयू के डाक्टरों के बड़ा गुट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि अगर स्किल डेवलेप के तहत पाठ्यक्रम शुरू करना था तो डा. रजनी गुप्ता को साथ लेकर किया जा सकता था। अगर वह मना करती तो संस्थान के नियम सवोपरि थे। उधर डाक्टरों के दूसरे गुट का कहना है कि केजीएमयू कुलपति ने डा. विनोद जैन को स्किल डेवलेप प्रोग्राम की जिम्मेदारी सौपी है। ऐसे में एटीएलएस व अन्य प्रोग्राम एक ही छत के नीचे चलेगें। फिलहाल केजीएमयू प्रवक्ता डा. नरसिंह वर्मा ने डा. रजनी गुप्ता के आरोपों को निराधार बताते हुए गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्हे किसी ने प्रशिक्षण देने से रोका नही  है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleशरीर में लगातार गांठ दिखे तो करें यह
Next articleयहां दस प्रतिशत महिलाओं की नई भर्तियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here