केजीएमयू कर्मचारियों ने परिनियमावली संसोधन की मांग उठायी

0
1206

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को संजय गांधी पीजीआई के बराबर वेतनमान, पदोन्नति आदि का लाभ दिलाने के लिए परिनियमावली में संशोधन किये जाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लगभग चार वर्ष का समय निकल गया है, फिर अभी तक लम्बित चल रहा है। केजीएमयू कर्मचारी परिषद इसको पूरा कराने के लिए केजीएमयू कुलसचिव को पिछले दिनों सौंपे ज्ञापन पर कार्यवाही के तहत कुलपति ने राज्यपाल व कुलाधिपति को एक पत्र प्रेषित कर दिया है।

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार का कहना है कि तहत केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने केजीएमयू के कुलसचिव को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2016 को पी जी आई के समान वेतनमान के शासनादेश का अनुपालन अभी तक शासन द्वारा ही नही किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतनमान एवं ए सी पी नहीं लग पा रही है जिससे कर्मचारियों को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्थिति अधर में बनी हुई है, उन्हें न ही पुरानी व्यवस्था के मुताबिक सुविधाएं मिल रही हैं और न ही 2016 में हुए शासनादेश का लाभ मिल पा रहा है। इस दौरान कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो रहे है।

इधर कोरोना के संकट से मरीज को सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर बनी हुई है। उनका कहना है कि इसी क्रम में कर्मचारी परिषद द्वारा राज्यपाल के अनुमोदन से परिनियमावली संशोधन पी जी आई के समान कराकर कर्मचारियों को लाभ दिलवाने की मुहिम शुरू की गई है। जिसके लिए कर्मचारी परिषद द्वारा कुलसचिव एवं कुलपति को पत्र लिखा गया, जिसके क्रम में कुलपति द्वारा परिनियमावली संशोधन के लिए राज्यपाल को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्?होंने कहा कि कर्मचारी परिषद संघर्ष कर उक्त समस्या से निजात दिलाने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Previous articleलोहिया संस्थान : कोरोना आईसीयू में कर्मी बेहोश
Next articleकेजीएमयू में नौ कथित अनियमित नियुक्तियों की जांच शुरु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here