KGMU: दा विंची रोबोटिक तकनीक से हाईटेक सर्जरी शुरू

0
39

केजीएमयू में दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का शुभारंभ, रोबोटिक सर्जरी सेवाओं का विस्तार

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दा विंची रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया। केजीएमयू प्रवक्ता डा के के सिंह ने बताया कि इससे पूर्व केजीएमयू में एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा चुका है, जिसके बाद यह पहल रोबोटिक सर्जरी सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने बताया केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी के लिए शुल्क काफी कम रखा गया है ताकि सभी तबके के मरीज हाईटेक सर्जरी करा सके। डॉक्टर सिंह ने बताया निजी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी काफी महंगी होती है जहां पर सभी मरीज नहीं कर पाते हैं।

Advertisement

नवीन दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का उद्घाटन कुलपति, केजीएमयू द्वारा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्य मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रो. बी. के. ओझा, सीएमएस, केजीएमयू, प्रो. एच. एस. पाहवा, फैकल्टी इंचार्ज, रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम, प्रो. विश्वजीत सिंह, एमएस शताब्दी , डॉ अक्षय आनंद तथा अन्य वरिष्ठ एवं विशिष्ट संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

प्रणाली की नैदानिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए प्रो. अभिजीत चंद्रा, विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग, ने सफलतापूर्वक रोबोट-सहायित लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी का निष्पादन किया, जिससे रोबोटिक सर्जरी की सटीकता, सुरक्षा एवं लाभों का स्पष्ट प्रदर्शन हुआ।

दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली के शुभारंभ के साथ केजीएमयू रोगी देखभाल, सर्जिकल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह पहल किफायती, सुलभ एवं विश्व-स्तरीय तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Previous articleतकनीकी दक्षता के साथ सम्मान की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here