kgmu: महिला रेजीडेण्ट ने सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

0
310

शिकायत पर विशाखा कमेटी गठित

Advertisement

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीनमेरी अस्पताल में महिला रेजीडेंट डाक्टर से छेड़छाड़ का घटना हुई है। महिला रेजिडेंट ने सीनियर पुरुष डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर ने केजीएमयू प्रशासन को लिखित शिकायत दर्ज करायी है। वहीं घटना के बाद रेजीडेंट महिला डाक्टर तुरंत क्वीनमेरी की पांच वरिष्ठ डॉक्टरों को घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर केजीएमयू प्रशासन ने विशाखा कमेटी को सौंप दिया है। विशाखा कमेटी ने बैठक कर दोनों का पक्ष समझा। अपनी रिपोर्ट कुलसचिव को भेज दी है।

क्वीनमेरी हास्पिटल में कश्मीर निवासी द्वितीय वर्ष (जूनियर रेजिडेंट) की छात्रा है। वह सिड्यूल ट्रॉयब (एसटी कम्युनिटी) से है। क्वीनमेरी में गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू का संचालित किया जा रहा है। आईसीयू का प्रमुख पुरुष डॉक्टर को बनाया गया है। बताया जाता है कि घटना 17 सितंबर की है। आरोप हैं कि रेजिडेंट डॉक्टर ने एचडीयू से मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कराया। उसकी जानकारी आईसीयू के जिम्मेदार डाक्टरों को देने गई।

मौजूद पुरुष डॉक्टर के चैम्बर में मरीज की जानकारी दे रही थी। आरोप हैं कि पुरुष डॉक्टर ने रेजिडेंट का हाथ छूकर कहा कि मुझे तुम अच्छी लगती हो। आरोप है कि इससे पहले भी फोन पर भी सीनियर डॉक्टर ने रजिडेंट से संपर्क किया था।

घटना से रेजिडेंट डॉक्टर घबरा कर परेशान हो गयी। उसने आपबीती विभाग की चार सीनियर फैकल्टी (डॉक्टरों) को बतायी। उसके बाद रेजिडेंट इंचार्ज को भी पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई आरोपी डॉक्टर पर कोई एक्शन नहीं हुआ है। पीड़िता ने 19 सितंबर को क्वीनमेरी प्रशासन को पांच पेज की लिखित शिकायत की है। एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। केजीएमयू प्रवक्ता डा. के के सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच विशाखा कमेटी कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleराजभवन में सेवा बस्तियों की 5100 कन्याओं का किया गया पूजन
Next articleपैर में दर्द और सूजन बनी रहे, हो सकता है वेरीकोजवेंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here