KGMU: Female doctor accuses her of indecent behavior, investigation begins

0
895

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में  क्लीनिकल विभाग की महिला डॉक्टर ने विभाग प्रमुख पर गाली गलौच व अपशब्द कहने के गंभीर आरोप लगाया है। महिला डाक्टर का यहां तक आरोप है कि विभाग प्रमुख ने शिकायत वापस न लेने पर कैरियर चौपट करने की चेतावनी दे दी है। शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने आनन-फानन में जांच के लिए प्रकरण को विशाखा कमेटी को दे दिया है। बताया जाता है कि पीड़िता ने महिला आयोग में भी शिकायत भेज कर न्याय करने की मांग की है।
केजीएमयू के क्लीनिकल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर ने विभाग प्रमुख पर अपशब्द बोलने व अभद्रता का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि लगातार विभाग प्रमुख द्वारा परेशान किये जाने पर तंग आकर महिला डॉक्टर ने केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की है। महिला डॉक्टर ने शिकायती पत्र में लिखा है विभाग प्रमुख ने उनके साथ अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौच भी की है। आरोप लगाया है कि वह लगातार काम को लेकर कमेंट किया करते हैं। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा है कि केजीएमयू प्रशासन से करने के बाद अब वह उसका कैरियर चौपट करने की चेतावनी दे रहे हैं। आरोप यह भी है कि विभाग प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अभी मैं अगले कई वर्षों तक विभाग का अध्यक्ष रहूंगा। ऐसे में प्रमोशन भी नहीं मिल पाएंगा। बताया जाता है कि शिकायत के बाद विभाग प्रमुख व महिला डॉक्टर के बीच विवाद को अन्य डॉक्टर सुलटाने में जुट गए हैं। इस प्रकरण पर केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर का कहना है कि विभाग में दो डाक्टरों के बीच का प्रकरण है। कोई ऐसा विवाद नही है। बातचीत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous articleलंग्स प्रत्यारोपण के लिए आज हैदराबाद जाएगी रेजिडेंट डॉक्टर
Next articleराजधानी के दो बच्चे थे कोरोना वायरस के kappa variant की चपेट में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here