Kgmu : वर्षों से एक ही जगह तैनात कर्मचारी इधर से उधर

0
551

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन के तमाम दावांे के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारी जुगाड़ से वर्षों से एक ही पटल पर काबिज है,लेकिन अभी तक इनका पटल परिवर्तन किया नहीं जा सका है,लेकिन शनिवार को वर्षो से जमे कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया गया, तो कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।

 

 

 

 

 

केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी के निर्देश के बाद वर्षों से एक पटल पर जमे कर्मचारियों की लिस्ट बना कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इन कर्मचारियों का पटल बदलने का खाका तैयार किया गया। शनिवार को कुलसचिव रेखा एस चौहान ने काफी संख्या में कर्मचारियों के पटल बदले गए हैं। पटल परिवर्तन के आदेश में कर्मचारियों के एक जगह काम करने का वर्ष की जानकारी दी गयी है। कर्मचारियों के इस तरह से पटल बदले जाने से केजीएमयू में हड़कंप मच गया है। कुलसचिव का कहना है कि नियमानुसार पटल परिवर्तन का क्रम चलता रहेगा। इससे काम की गुणवत्ता बनी रहेगी।

 

 

 

 

 

वर्षो से जमे इन कर्मचारियों के पटल परिवर्तन कि ये गये।

-विनीत कुमार सक्सेना 28 वर्षों से निर्माण विभाग में बतौर प्रधान सहायक तैनात। क्वीनमेरी अस्पताल भेजा गया
-सियाराम 18 वर्ष से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रधान सहायक के रूप में तैनात। इन्हें दंत संकाय में किया गया है।
-नीता महेरोत्रा बीते 18 साल से वित्त कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थीं। इनका तबादला कम्युनिटी मेडिसिन विभाग भेज दिया गया।
-राम पुकार प्रसाद 17 वर्ष से ओरल एंड मैक्सिलोफिएशल सर्जरी विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात। इनको परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भेजा गया।
-रमेश कुमार 17 वर्ष से क्वीनमेरी में प्रधान सहायक के पद पर काबिज थे। इन्हें निर्माण विभाग में भेजा गया।
-मनोज कुमार 16 वर्षों से कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात। इन्हें अब वित्त विभाग भेजा गया।

Previous articleयूपीकॉन और जादूज प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में 1000 ग्रामीण उद्यमी करेंगे तैयार
Next articleकाला फीता बांधकर होगा विरोध,डा.अजय नहीं हटेंगे तब तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here