लखनऊ । किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के आर्थोपेडिक (हड्डी रोग) विभाग में हुई एक हालिया हिंसक घटना और उसके बाद कुलपति केखिलाफ प्रदर्शन को लेकर चिकित्सक शिक्षक संघ ने आक्रोश भक्ति किया है। सॉन्गन मांग की है मंगलवार तक प्रदर्शनकारियों पर fir दर्ज नहीं की गई ,तो आंदोलन किया जाएगा।
विवाद की जड़
घटना: केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में एक डॉक्टर और मरीज के तीमारदार के बीच बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
तनाव: अगले दिन तीमारदार अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुँचे और कुलपति का पुतला फूंकने की कोशिश करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। डॉक्टर ने इसका विरोध किया था।
शिक्षक संघ का अल्टीमेटम
केजीएमयू शिक्षक संघ इस घटना को लेकर सोमवार क बैठक की। बैठक में चिकित्सा शक्षकों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। संघ के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने स्पष्ट किया है कि
FIR की मांग: संघ की मांग है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मंगलवार तक एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।
आंदोलन की चेतावनी: यदि मंगलवार तक पुलिस कार्रवाई नहीं होती है, तो शिक्षक संघ बुधवार से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
एग्जीक्यूटिव मीटिंग: मंगलवार को होने वाली एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बताते चलें कि यह घटना अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा और वर्कप्लेस पर बढ़ती हिंसा के गंभीर मुद्दे को एक बार फिर सामने लाती है। शिक्षक संघ का कड़ा रुख प्रशासन और पुलिस पर जल्द कार्रवाई करने का दबाव बना रहा है।












