लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कैंसर पैलिएटिव यूनिट ने कैंसर के अति गंभीर मरीजों को परिसर के 35 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मरीजों के घर या उनके ठहरने के स्थान पर अति आवश्यक सुविधा देने की होम केयर सर्विस शुरू की गयी। इस अभियान का कैंसर पैलिएटिव केयर यूनिट के चीफ प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने जरुरी चिकित्सा सामग्री देकर होम केयर सर्विस का शुभारम्भ किया।
डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि कैंसर की एडवांस स्टेज की स्थति में बीमारी अति गंभीर होने के कारण ने मरीजों को पूर्णरूप से ठीक नहीं किया जा सकता और ना ही इलाज का कोई अन्य सक्षम विकल्प होता है, ऐसे मरीजों में केवल पैलिएशन की सुविधा ही आवश्यक होती है, किन्तु मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करके पैलिएशन की सुविधा मुहैया नहीं करा सकते, बल्कि उन मरीजों को, जिनमे कुछ अच्छे परिणाम हो सकते है, उनको भर्ती से वंचित नहीं किया जा सकता। कैंसर के ऐसे गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए हमारे पास रेडियोथेरेपी विभाग में मात्रा 10 बेड आरक्षित है, मगर मरीजों की संख्या जयादा होने के कारण इन सभी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता। अतः इन मरीजों की सुविधा के लिए 30 मई को कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) बिपिन पुरी ने होम केयर सर्विस का उद्घाटन किया, जिससे उन मरीजों को बगैर भर्ती किये उनके घर या उनके ठहरने के स्थान पर उनकी सहायता की जा सके। उसी के क्रम में आज कैंसर के अति गंभीर मरीजों की सुविधा का शुभारम्भ किया है। यह सुविधा केवल कैंसर के उन मरीजों को उपलब्ध होगी, जो कैंसर पैलिएटिव केयर यूनिट में पंजीकृत होगे। यहाँ सुविधा सिप्ला फाउंडेशन के सहयोग से जिसमे डॉ गीता सिंह कैंसर पैलिएटिव केयर कंसलटेंट, रश्मि गुप्ता प्रोजेक्ट सहायक, प्रिया द्विवेदी. राशी विशुन रस्तोगी सोशल वर्कर, मोनिका, शिखा, तस्नीम, मांडवी नर्सिंग स्टाफ, विनोद कश्यप व राम निवास वार्ड बॉय एक टीम के रूप कार्यरत होंगे।












