Kgmu:जबरन हटाने पर संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

0
818

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का शुरू हो गया है। संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को ओपीडी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वह सभी हटाए गए कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखने की मांग कर रहे है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने कहा कि जेम पोर्टल सम्बन्धी आदेश में लिखा है कि पूर्व में कार्यरत कर्मी ही सेवा में रहेंगे। इनको हटाना अवैधानिक है। इसके बावजूद लगातार संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। अब जनरल सर्जरी विभाग में नए कर्मचारियों को तैनाती दे दी गयी है। कर्मचारी संघ पहले इस मामले को लेकर वार्ता भी कर चुका है। अब केवल आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है।

 

 

 

 

धरना प्रदर्शन के बाद संघ ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चार जुलाई को सभी कार्यमुक्त किए गए कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों के साथ कुलसचिव कार्यालय पर धरना देंगे। यदि फिर भी सभी कर्मचारियों की बहाली न हुई तो संगठन आन्दोलन करेगा। सभी संविदा कर्मचारी आन्दोलन में शामिल होंगे।

Previous articleलोहिया संस्थान : HRF कमेटी भंग,नयी गठित
Next articleज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ मेले का लाभ उठाएं: डिप्टी सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here