कर्मचारी आंदोलन चेतावनी के बाद kgmu प्रशासन हरकत में

0
2376

 

 

लखनऊ। केजीएमयू के कर्मचारियों के 28 जनवरी से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी के बाद केजीएमयू प्रशासन शासन से पत्राचार में जुट गया है। एसजीपीजीआई के समान वेतन देने सहित विभिन्न मांगों के प्रकरण में केजीएमयू प्रशासन ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कार्यवाही की जाए।

कुलपति ले. ज. डा. बिपिन पुरी ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को भेजे गए पत्र में बताया है कि केजीएमयू कर्मचरी परिषद लंबे समय से एसजीपीजीआई के समान वेतनमान, भत्ते आदि की मांग कर रहा है। इस संबंध में आदेश चार साल पहले हो चुका है। इसके बाद भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी तरह केजीएमयू आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को लोहिया संस्थान और पीजीआई के समान मानदेय देने के संबंध में कमेटी गठित की गई। कमेटी अपनी रिपोर्ट शासन को दे चुकी है। फिर भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बताते चले कि कर्मचारी परिषद ने मांगों को लेकर 28 जनवरी से चरणवद्ध आंदोलन शुरू करने संबंधी ज्ञापन केजीएमयू प्रशासन को सौंपा था।

Previous articleपूर्व यूनानी निदेशक मोहम्मद शोएब कासमी का निधन
Next articleसरकारी विभागों में इंटर्नशिप करने का मिलेगा मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here