कर्मचारी हटे, तो 11 मार्च को होगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

0
743

लखनऊ- संयुक्त संविदा कर्मचारी संघ उ प्र के आवाहन पर यूपीएचएसएससपी के निकाले गए हजारो कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया गया।परियोजना निदेशक यूपी एचएसएसपी के कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ । इसके बाद सभी कर्मचारी जीपीओ पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किय ।संघ द्वारा प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक से वार्ता हुई और विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी हेकाली झीमोमी से वार्ता हुई । वार्ता में संघ द्वारा शासन कोअवगत कराया गया कि प्रदेश के 51 जनपद के लगभग 10 हजार युवा कर्मचारियों को योजना बंद होने के कारण बेरोजगारी एवं भूखमरी का सामना करना पड़ेगा ।

प्रदेश में सभी जनपदों के कर्मचारियों द्वारा श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी ,विधायक, सांसद को ज्ञापन दिया गया है ।शासन द्वारा कार्यवाही ना होने के कारण कर्मचारी आज लखनऊ में प्रदर्शन को मजबूर हुए ।
विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संघ को अवगत कराया गया है कोई भी कर्मचारी हटाया नहीं जाएगा सभी कर्मचारियों को सेवा में जारी रखा जाएगा ,परियोजना बंद नहीं की जाएगी सेवा प्रदाता फर्म बदला जाता है तो पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को उस फर्म में समायोजित किया जाएगा, क्योंकि यह सभी पुराने ,अनुभवी तथा मेहनती और योग्य कर्मचारी हैं ।शासन द्वारा वार्ता के बाद संघ पदाधिकारियों ने आज का प्रदर्शन समाप्त किया।

इसके बाद प्रदेश के सभी जनपदों में अपने अपने चिकित्सालयों में कर्मचारी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार तब तक करते रहेंगे जब तक कर्मचारियों की सेवा जारी रखे जाने का आदेश शासन द्वारा निर्गत नहीं किया जाता । 9 मार्च तक आदेश में आने की दशा में 11 मार्च सोमवार को पूरे प्रदेश में कार्य बंद करके लखनऊ के इको गार्डन में संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत आदेश जारी कराया जाएगा।

संगठन की ओर से शासन में वार्ता के लिए रितेश मल्ल प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी, रामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी महामन्त्री, सुखविंदर सिंह लक्की प्रदेश उपाध्यक्ष ,बद्रीश चंद्र श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष लखनऊ रविंद्र कुमार , जावेद जी शामिल थे ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजौनपुर यूनिवर्सिटी और केजीएमयू मिलकर करेंगे शोध वर्क
Next article424 करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here