करिश्मा कपूर ने ‘हुस्न है सुहाना’ और ‘गोरिया चुरा ना मेरा जिया’ की यादें कीं ताज़ा

0
57

‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर 5’ में साझा किए दिलचस्प किस्से

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर दर्शकों को 90 के दशक की यादों में ले जाती नजर आएंगी। शो में उन्होंने फिल्म कूली नं. 1 के चर्चित गीत ‘गोरिया चुरा ना मेरा जिया’ की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए।

प्रतियोगी अंशिका धरा के दमदार प्रदर्शन के बाद करिश्मा कपूर ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति में मूल गीत का भाव और स्वाद बरकरार रखते हुए आधुनिकता का खूबसूरत समावेश किया गया था।

करिश्मा ने कहा, “आपने गाने का फ्लेवर और एसेंस बनाए रखा और उसमें मॉडर्न ट्विस्ट भी जोड़ा। मुझे यह ‘गोरिया चुरा ना मेरा जिया’ का अपडेटेड वर्ज़न लगा। कोरियोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों शानदार थे। आपकी मेहनत साफ दिखाई दे रही थी। आपको और रूपेश को बहुत-बहुत बधाई।

गोविंदा और गणेश आचार्य के साथ पहला बड़ा डांस अनुभव
अभिनेत्री ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हुई थी, तब वह बेहद युवा थीं और काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने कहा, “आप सिर्फ 16 साल की हैं और उस समय मैं लगभग 17-18 साल की थी। मुझे गोविंदा जी के साथ डांस करना था। यह उनके साथ मेरे शुरुआती डांस गानों में से एक था। साथ ही गणेश आचार्य के साथ भी यह मेरा पहला गाना था, इसलिए मैं काफी नर्वस थी।

डेविड धवन की सलाह आज भी याद
करिश्मा ने फिल्म के निर्देशक डेविड धवन के साथ हुई बातचीत को भी याद किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान डेविड धवन ने उन्हें गणेश आचार्य के बारे में बताते हुए कहा था कि वह एक बेहद प्रतिभाशाली नए कोरियोग्राफर हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि डेविड धवन मेरे पास आए और बोले, ‘ये बहुत अच्छे कोरियोग्राफर हैं, नए गणेश मास्टर हैं।’ उस समय हम दोनों ही काफी शर्मीले थे। फिर मुझे समझाया गया कि मुझे गोविंदा जी के साथ एक बड़े डांस नंबर पर परफॉर्म करना है।”

नॉस्टैल्जिया, डांस और भावनाओं का होगा संगम
शो का यह विशेष एपिसोड शानदार प्रस्तुतियों, बॉलीवुड की सुनहरी यादों और भावुक पलों से भरपूर होने वाला है। करिश्मा कपूर की यादों और प्रतियोगियों के दमदार प्रदर्शनों के साथ दर्शकों को मनोरंजन का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।

‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ का प्रसारण 6 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होगा, जबकि इसे सोनी लिव पर भी देखा जा सकेगा।

Previous articleऋषि कपूर को समर्पित प्रस्तुति ने जीता दिल, करिश्मा कपूर और जावेद जाफरी हुए भावुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here