कैसरबाग में 3 नये, कुल 5 कोरोना संक्रमित

0
653

लखनऊ। शुक्रवार को कोरोना की पांच मरीजों में पुष्टि की गयी, इनमें से कैसरबाग की सब्जी मंडी के चार लोग आैर कोरोना संक्रमण में एक नया इलाका ठाकुरगंज क्षेत्र मुफ्तीगंज में मुम्बई से आये एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर कैसरबाग में मिले कोरोना संक्रमितों में दो पुरुष, एक महिला अौर एक 13 वर्षीय बालिका शामिल हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसके अतिरिक्त कोरोना से ठीक हुए 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

कैसरबाग सब्जी मंडी में संक्रमित मिले मरीज चार लोगों में तीन एक ही परिवार के हैं। जो यहां पूर्व में एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। इसके अलावा चौथा इनका पड़ोसी युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। हांलाकि इसी कोई यात्रा या संक्रमित व्यक्ति से सम्पके की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त पांच कोरोना संक्रमति युवक ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज का रहने वाला है, इसकी जांच प्राइवेट पैथालॉजी में हुई है। बताया जाता है कि यह मुम्बई से आया था लेकिन अपने घर जाने की बजाए इसके आस में एक अपने प्लाट में खुद को क्वारंटीन किया था। इसके बाद कोरोना के लक्षण मिलने पर प्राइवेट पैथालॉजी में कोरोना की जांच करायी थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदेश में कोरोना संक्रमित चार हजार पार, 95 की मौत
Next articleशहर में अब कुल 8 हॅाटस्पाट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here