जिससे मिल रहे थे लगातार, निकल आया कोरोना संक्रमित

0
670

लखनऊ। राजधानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लगातार एक ठेकेदार दो दिन तक कार्यालय आने जाने के अलावा बाबूओं से लेकर अधिकारियों से मिलता जुलता रहा। अचानक इस ठेकेदार की तबियत बिगड़ी तो इलाज के साथ कोरोना की जांच करायी गयी। वह कोरोना संक्रमित निकला, तो कार्यालय में मानों भूकम्प आ गया है। कार्यालय में इस ठेकेदार से मिलने वालोंं को अगर छींक भी आ रही है तो धड़कने बढ़ रही है। फि लहाल सीएमओ कार्यालय के ठेकेदार को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कार्यालय में आम लोग सीधे आफिस में सीधे घुस रहे हैं। कार्यालय के मेन गेट पर कोई भी पूछताछ तक नही होती है। लापरवाही का आलम यह है कि कोरोना पॉजिटिव रोगी के तीमारदार भी आये दिन अंदर चले आते हैं। ऐसे में यहां पर सक्रमण का खतरा लगातर बढ़ रहा है। कार्यालय में चर्चा है कि यह ठेकेदार दो दिन कोरोना लिए कार्यालय में टहल घूमकर डॉक्टर, कर्मचारी समेत अन्य अधिकारियों से मिलता जुलता रहा। फिलहाल ठेकेदार के संपर्क में आने वाले किसी स्टाफ को क्वारेंटाइन नही कराया गया है।

Previous articleफर्जी डोनर कार्ड से बिक गया ओरिजनल ब्लड
Next articleदिव्यागों ने प्रदर्शन कर लिंब सेंटर बचाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here