जौनपुर यूनिवर्सिटी और केजीएमयू मिलकर करेंगे शोध वर्क

0
759

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ और वीर बहादुूर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थानों की फैक्लटी एवं छात्र-छात्राएं आपसी लाभ के लिए एक-दूसरे संस्थानों के शोध कार्यों का आदान-प्रदान करेंगे। इस एमओयू पर केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् एवं वीर बहादुूर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने हस्ताक्षर कर इस समझौते को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इस एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि एमओयू के तहत फार्मेसी, बॉयोटेक्नालॉजी और मेडिकल इंजीनियरिेंग जैसे विषयों पर शोध कार्य में दोनों संस्थानों को सुविधा होगी, जिससे दोनों संस्थानों के शोधार्थियों, फैकेल्टी एवं अन्य संकाय सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस एमओयू के बाद अब दोनों संस्थान एक-दूसरे संस्थानों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर केजीएमयू की ओर से रेडियोथेरेपी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर सिंह एवं वीर बहादुूर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर की ओर से डा. मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
शोध कार्यों पर मिलकर करेंगे काम
इस समझौते का उद्द्देश्य यह है कि दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी एक दूसरे संस्थान का दौरा कर क्लीनिकल प्रैक्टिस कर सकेंगे तथा प्रैक्टिस की जरूरतों के अनुरूप समझ कर उसको लागू कर सकेंगे। दोनों संस्थान के संकाय सदस्य एंव विद्यार्थी एक दूसरे संस्थान की सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही दोनों संस्थानों द्वारा आपसी सहयोग से विभिन्न शोधों को बढ़़ावा दिया जा सकेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडाक्टर व नर्स ने अभद्रता का एक दूसरे पर लगाया आरोप
Next articleकर्मचारी हटे, तो 11 मार्च को होगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here