जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन से सेना के जवान समेत पांच लोगों की मौत

0
2674
Photo Source: liveuttarpradesh.com

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में शिविर के निकट हुए हिमस्खलन के बाद सेना का एक अधिकारी लापता हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन से सेना के जवान समेत पांच लोगों की मौत –

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मेजर रैंक के इस अधिकारी का पता लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज के तुलाई इलाके के बदोगाम गांव में तड़के हुई। इससे मेहराज-उद-दीन लोन का घर दब गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई। लोन के दूसरे बेटे रियाज अहमद को प्रशासन ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाड़ों और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है।

Previous articleचुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सभी मतदान केंद्रों को “धुंआ मुक्त” कर दिया
Next articleपीजीआई के डा. एम एम गोडबोले को पद्मश्री सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here