जागरूकता कैम्प में दी डायबिटीज बचाव की जानकारी

0
820

लखनऊ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर किंग जार्ज चिकित्साविश्वविद्यालय के मेडिसिन ओपीडी में एक डायबिटीज जागरुकता कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में मरीजो की नि:शुल्क मधुमेह की जांच की गयी। इस अवसर पर नर्सिंग छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गरिमा गुप्ता, इंशा खान, सिमरा मोहसिन को क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।

विभाग प्रमुख प्रो. वीरेंद्र आतम ने कहा कि लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि मधुमेह रोगी रात में सोते समय अपने पैरों को धुलें और ध्यान से यह देखें कि कहीं कोई घाव तो नहीं है। छोटा सा घाव भी लापरवाही से परेशानी का कारण बन जाता है। पैरों की नियमित देखभाल से गैंगरीन से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मधुमेह रोगियों में अल्जाइमर रोग की समस्या देखी जाती है, जिसमें व्यक्ति के भूलने की आदत बढ़ती है। कार्यक्रम में मरीजो के लिए क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें राम नरेश, रमेश शर्मा, शारदा देवी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. कौसर उस्मान, डॉ. एस सी चौधरी, डॉ. सोनकर, डॉ. नीतू गुप्ता व डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदांत की बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
Next articleगुड न्यूज: मंडे को होगी डायबिटिक बच्चों की ओपीडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here