लखनऊ । महाराष्ट्र से आये कोरोना संक्रमित मजदूर की मौत के बाद बृहस्पतिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित पोस्टमार्टम हॉउस बंद रहा। बंद रहने के कारण एक लावारिस महिला सहित 12 शव बाहर रख दिये गये। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पोस्टमार्टम हॉउस को सैनिटाइज कराने का काम चलता रहा। पोस्टमार्टम हाउस शुक्रवार को खोलने की तैयारी की जा रही है।
महाराष्ट्र से आ रहे अयोध्या के 42 वर्षीय श्रमिक की मंगलवार को विशेष ट्रेन में मौत हो गई थी। चारबाग स्टेशन पर शव उतारे जाने के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इस बीच जिम्मेदार अधिकारियों ने रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया, लेकिन बुधवार दिन में आई रिपोर्ट में मजदूर कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में बुधवार को केजीएमयू का पोस्टमॉर्टम हाउस बंद करवाने के साथ ही शव के संपर्क में आए मरचुरी के तीन कर्मचारियों और डॉक्टर सहित पोस्टमॉर्टम ड्यूटी में लगे सिविल अस्पताल चार डॉक्टरो को भी क्वारंटीन किया गया है। पोस्टमॉर्टम हॉउस बंद होने से बृहस्पतिवार को एक लावारिस महिला का शव सहित 12 शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर और कर्मचारियों ने पीपीई किट पहन रखी थी, फिर भी एहतियातन के तौर सात लोगों को क्वारंटीन किया गया है। पोस्टमॉर्टम हॉउस को पूरी तरफ से सैनिटाइज कर दिया गया है। शुक्रवार से पोस्टमार्टम हाउस को खोलने की तैयारी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












