इस योजना से जल्दी जोड़े पब्लिक व निजी क्षेत्र के अस्पतालों को

0
612

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव प्रशान्त त्रिवेदी ने सभी सीएमओ को निर्देश दिये है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर हास्पिटल को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आयुष्मान मित्र की नियुक्ति कर उनके नाम, फोन नम्बर और ई-मेल आईडी सचिव कार्यालय उपलब्ध करायें। श्री त्रिवेदी योजना भवन में वीडियों कान्फेसिंग के जरिये सीएमओ एवं सीएमएस को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद गाजियाबाद द्वारा अभी तक 10 चिकित्सालयों को आबद्ध किया जा चुका है, जिनमें 2 चिकित्सालय एनएबीएच प्रमाणित हैं। अन्य जनपदों में भी राजकीय चिकित्सालयों के साथ ही गुणवत्तापरक निजी चिकित्सालयों को आबद्ध करने की कार्यवाही तेजी से चल रही है।

अब तक कुल 341 निजी चिकित्सालयों तथा 99 जनपद स्तरीय राजकीय चिकित्सालयों द्वारा योजना में आबद्धता हेतु आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट इ प्लीमेन्टेशन यूनिट को स्थापित करने हेतु आवश्यक मानव संसाधन के चयन एवं तैनाती के स बन्ध में भी तेजी से कार्यवाही पूर्ण की जाये। इसी प्रकार राजकीय चिकित्सालयों में लाभार्थियों की पहचान एवं योजना का लाभ प्राप्त करने में उनकी सहायता हेतु आयुष्मान मित्र के चयन की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करायी जाये।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से स बन्धित डेटा इण्ट्री के कार्य को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जायं। लाभार्थियों की ऑनलाइन डाटा फीडिंग में अपेक्षित उपलब्धि नहीं होने पर प्रमुख सचिव द्वारा कुछ जनपदों को चेतावनी भी दी गयी। प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी आयुष्मान भारत योजना के तहत इ पैनल्ड हेतु प्राइवेट सेक्टर हास्पिटल के आवेदन पत्रों का इन्सपेक्शन करके तत्काल साचीज कार्यालय में भेज दिया जाये।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजांच में जारी है फर्जीवाड़ा
Next articleकेजीएमयू में 61 विभिन्न पदों पर प्रमोशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here