लखनऊ – जटिल सर्जरी के बाद का दर्द, कैंसर में होने वाला असहनीय पीड़ा को ही नहीं स्लिप डिस्क और साइटिका जैसे कष्टदायक दर्द को अब आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें परक्यूटेनियस स्पाइन इंडोस्कोपी से दूरबीन विधि से कारगर है,जिसमें मरीज को कोई बड़ी सर्जरी नहीं करनी पड़ती है,बल्कि सरलता से डे केयर से मरीज को लाभ मिल जाता है।
यह जानकारी डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डा.दीपक मालवीय ने नेशनल कांफ्रेस ऑफ इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लीनिसियंस में दी। उन्होंने बताया कि परक्यूटेनियस स्पाइन इंडोस्कोपी से दूरबीन विधि में मरीज को एनेस्थीसिया देने की भी जरूरत नहीं होती। यहां तक की मरीज को ब्लड भी नहीं चढ़ाना पड़ता है। कार्यशाला के दूसरे चरण में देश-विदेश से आए 150 से अधिक डॉक्टरों ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनॉटमी विभाग की स्किल लैब में मानव के मृत शरीर (कैडेवर) पर विभिन्न तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इन डॉक्टरों को रीढ़ की हड्डी कमर के दर्द समेत जोड़ों के विभिन्न प्रकार के दर्द को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर लोहिया संस्थान के डा. पीके दास, डा अनुराग अग्रवाल, डा शिवानी रस्तोगी, डा सीके पांडेय, डा कर्नल आरके त्रिपाठी, डा ममता हरजाई, डा् आशु जैन, डा. वीके मोहन व डा लेनिन समेत अन्य प्रमुख डॉक्टर मौजूद रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












