गजब: इस कारण रोक दी इस गरीब की सर्जरी

0
1000

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने तमाम दावों के बावजूद बीपीएल मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही एक मामले में ट्रॉमा सेंटर में बीपीएल मरीज के बिल का भुुगतान न होने से डॉक्टरों ने मरीज का सर्जरी रोक दी। सर्जरी के लिए कई दिन तक दौड़ लगाने बाद बिल का भुगतान तो नहीं हुआ, बल्कि तीमारदार ने सर्जरी की रकम जमा कर दी, तब डाक्टरों ने जल्ही सर्जरी करने का आश्वासन दिया है।

अम्बेडकरनगर निवासी सतीश पांडेय (48) पांच मार्च एक्सीडंेट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसमें उनके गले की हड्ी टूटी गयी थी। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज तो कराया लेकिन अंत में डॉक्टरों ने 7 मार्च को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेटर में जांच के बाद मरीज को न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए करीब 70 हजार रुपए का खर्च बताया। गरीब मरीज होने के चलते भाई सुुरेंद्र पांडेय ने बीपीएल कार्ड धारक का फार्म भरने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी।

कई दिन बीत गए मगर बिल का भुगतान नहीं हुआ, जबकि भाई सुुरेंद्र का आरोप है कि बीपीएल बिल का भुगतान कराने के नाम पर एक कर्मचारी ने तीमारदार से दस हजार रुपए वसूल लिए। 24 घंटे की मियाद पूरी होने बाद बिल पास नहीं हुआ, तो तीमारदार ने कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई आैर शिकायत केजीएमयू के अफसरों से करने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने रकम वापस कर दी।

उधर सर्जरी वाले दिन डॉक्टर ने ओटी में मरीज की फाइल मंगवाकर वापस कर दी। परेशान तीमारदार ने इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने लगी, तो परेशान परिजनों ने नाते रिश्तेदारों से रकम उधार लेकर बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के लिए जमा कर दिए। तब कही जाकर जल्द ही सर्जरी करने का निर्देश दिये गये।

न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. बीके ओझा ने बताया कि बीपीएल, असाध्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए बिल का भुुगतान समय पर न होना सर्जरी करने में आड़े आ रहा है। गरीब मरीजों को इलाज के लिए अपनी जेब से रकम खर्च करनी पड़ रही है, जबकि नियम यह है कि बीपीएल, असाध्य के बिल 24 घंटे में पास होने चाहिए ताकि मरीज का इलाज प्रभावित न हो।

उन्होंने बताया कि मरीज का शुगर व ब्लड प्रेशर बड़ा होने की वजह से ऑपरेशन को टाला गया था। वहीं बीपीएल बिल का भुगतान भी मरीज का नहीं हुआ था। उनका कहना है कि मरीज को ऑपरेशन की तारीख दे दी गई है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस कारण बढ़ रहे एलर्जी व अस्थमा के मामले
Next articleसो रहे यह लोग, आग लगने से हुए मरीज बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here