इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसो. के चुनाव में देश दीपक -अध्यक्ष, राजीव तिवारी-महामंत्री

0
643

 

Advertisement

 

 

लखनऊ। सोमवार को  इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन, लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में द्विवार्षिक अधिवेशन उपरान्त देर रात तक चली मतगणना के बाद नवीन कार्यकारिणी का चुनाव आईएमए हॉल रिवर बैंक कॉलोनी में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

 

 

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में देश दीपक त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद असलम अली को 39 मतों से हराया। देश दीपक त्रिपाठी को कुल 194 मत प्राप्त हुए जबकि मोहम्मद असलम अली को 154 मत प्राप्त हुए। महामंत्री के रूप में राजीव तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश सिंह को 155 मतों से हराया। राजीव तिवारी को कुल 248 मत प्राप्त हुए जबकिराकेश सिंह को 93 मत प्राप्त हुए। इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष- देशदीपक त्रिपाठी, महामंत्री- राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष- सलमान फैजी, सचिव- अनुज कुमार और रविन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष बने। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कुल 5 पदों पर चुनाव कराया गया था, जिसमें कुल 348 दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों द्वारा मतदान किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

चुनाव उपरान्त नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं अंत में नवगठित कार्यकारिणी को 5 सदस्यों की चुनाव समिति द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नवीन कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठी एवं महामंत्री राजीव तिवारी ने दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों की प्रदेश स्तर पर आ रहीं समस्याओं जिनमें मुख्यत: वेतन विसंगति, प्रोन्नति के लिए शासनादेश कराना, दन्त विभाग में दंत उपकरणों की उपलब्धता कराना, दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को उनके मूल कार्य दंत सेवा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में ड्यूटी न लगाने को लेकर उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द समुचित आदेश करने के लिए संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में रिक्त दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों के रिक्त पद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक दंत सेवा उपलब्ध कराने के लिए दन्त स्वास्थ्य विज्ञानियों की शीघ्र से शीघ्र भर्ती करने की मांग की गई। चुनाव समिति के 5 सदस्यों में विनय द्विवेदी, बौबी शर्मा, गुफरान अहमद, प्रकाश श्रीवास्तव एवं सौरभ जैसवाल द्वारा संपूर्ण चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से साथ संपन्न कराया गया।

Previous articleसात में से एक व्यक्ति मानसिक रोगी: रिसर्च
Next articleधन्यवाद मुख्यमंत्री जी… kgmu डाक्टरों को PGI समकक्ष वेतनमान देने के लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here