आईजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

0
968

लखनऊ । पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जाने जय नारायण सिंह ने अपना कार्यभार शनिवार को ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्हाने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुये कहा कानून-वयवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही है। वह पहले हेड मोहर्रिरों की मीटिंग करेंगे और इसमें जो लापरवाह है उनपर कर्यवाही की जायेगी ताकि छोटे से छोटे अपराध के मामले में थाना स्तर पर सुनवाई हो।

80 एनकाउंटर कर चुके है –

आजमगढ़ निवासी जय नारायण सिंह 1994 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है। पत्रकावार्ता के दौरान आईजी रेंज ने बताया कि वह सबसे पहले हेड मोहर्रिरों की मीटिंग करेंग। इसमें जो लापरवाह है उन पर कार्यवाही की जायेगी। ताकि छोटसे छोटे अपराध के मामले में थाना स्तर पर सुनवाई हो। इसके अलावा उन्होंने यातायात व्यवस्था पर जोर देते हुये कहा कि शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा हर पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और योग्यता के अनुसार दरोगा और इंस्पेक्टरों के थाने पर तैनात किया जायेगा।

Advertisement

आईजी साहब एनकाउंटर स्पेसलिस्ट है-

आईजी रेंज ने बताया कि वह अब तक करीब 80 एनकाउंटर कर चुके हैं। उन्होंने गस्त में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को बक्सा नहीं जायेगा। वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों की कुंडली खंगाली जायेगी। उन्होंने कहा कि पैरोकारों के साथ ही थाना स्तर पर मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि वह इलेक्ट्रिीशियन भी रहे हैं। इसलिए बिजली विभाग के इंजीनियरों के साथ भी मीटिंग करेंगे। उन्होंने एसएसपी लखनऊ को निर्देश दिया है कि सीयूजी नम्बर पर आने वाली कॉल को बेहतर रिस्पांस दें। कॉल रिसीव करें ताकि जनता में जो पुलिस का रवैया है वह बेहतर हो सके। उन्होंने पत्रकार बंधुओं के फोन जरूर उठाएं और उन्हें सटीक जानकारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि जो सिफारिश का काम कम करेंगे उनके लिए वह बेहतर काम करेंगे।

Previous articleबलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन आज
Next articleजबड़ा निर्माण व दांत प्रत्यारोपण अब एक बार में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here