लोहिया में बवाल करने वाले मेडिकोज की पहचान

0
721

 

 

 

 

 

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक के पर्चा काउंटर पर कर्मचारी को बुरी तरह मारने वाले दो एमबीबीएस छात्रों की पहचान हो गयी है। पहचान के मुताबिक एमबीबीएस 2019 बैच के मेडिकोज ने घटना को अंजाम दिया है।
हॉस्पिटल ब्लॉक का पर्चा बनवाने और जांच रिपोर्ट के लिए एमबीबीएस मेडिकोज शुक्रवार को काउंटर पर कर्मचारी की आपत्ति के बाद मेडिकोज ने जमकर बवाल किया था। आरोप है कि 10 से 15 मेडिकोज ने काउंटर में जमकर तोड़-फोड़ की थी। आरोप हैं कि महिला कर्मचारियों से अभद्रता की गयी थी। कम्प्यूटर तोड़-फोड़ के अलावा हंगामे के बाद काउंटर पर जमा पैसा भी गायब होने के आरोप कर्मचारियों ने लगाए हैं।
संस्थान के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह के मुताबिक एमबीबीएस के दो मेडिकोज की शिनाख्त की गई है। उनके बाकी मेडिकोज के बारे में पता लगाया जा रहा है।
हॉस्पिटल ब्लॉक के कर्मचारियों का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो कर्मचारी आन्दोलन को बाध्य होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि काउंटर पर दो कम्प्यूटर काम नहीं कर रहे थे। लिहाजा फीस जमा करने में दिक्कत हुई। कर्मचारियों का कहना है कि पर्चा काउंटर के पास सीसीटीवी पर्याप्त नहीं हैं, जबकि लगातार सीसीटीवी की मांग की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगवाने में कन्नी काट रहे हैं। फिलहाल जांच चल रही है आैर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

Previous articleयूपी में सरकारी कामकाज की बागडोर संभालेंगी बेटियां
Next articleनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here