बेटे अब्दुल्ला की हालत में सुधार
लखनऊ। सपा सांसद आजम खा की हालत मंगलवार को गंभीर बनी हुई है। अभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका कोविड आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है, जबकि उनके बेटे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता सांसद आजम खा और उनके बेटे अब्दुल्लाह खा की तबीयत बिगड़ने लगी थी। रविवार शाम दोनों को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सपा सांसद आजम खां को इलाज के लिए 4 लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को ऑक्सीजन लेवल बढ़ाकर 10 लीटर प्रति घंटे की आ गया, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली और उन्हें कोविड-19 आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था । डॉक्टरों को मंगलवार को उन्हें फिर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाना पड़ा।
जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति ठीक है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के निमोनिया है। संक्रमण के कारण इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया अगले 72 घंटे इलाज के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। कोविड आईसीयू में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।












