लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लोहिया अस्पताल को हास्पिटल ब्लाक के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा लोहिया संस्थान प्रशासन ने कर दी है। विलय के तीन बाद लोहिया संस्थान लगातार व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश कर रहा है, ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उधर ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
लोंिहया संस्थान के प्रवक्ता डा. विक्रम सिंह ने बताया कि लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय के बाद ओपीडी से लेकर इमरजेंसी व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के दवा वितरण से लेकर निशुल्क इलाज में आने वाली दिक्कतों को निराकरण करने में जिम्मेदार अधिकारी जुटे है। इसी क्रम में लोहिया संस्थान प्रवक्ता डा. विक्रम सिंह ने बताया कि विलय के बाद ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों का इलाज बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहे है। अब अस्पताल को लोहिया संस्थान में हास्पिटल ब्लाक के नाम से जाना जाएगा।
ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण सुबह आठ से एक बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा ओपीडी का संचालन पंजीकृत मरीजों को देखे जाने बता होगा। ओपीडी में लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों ओपीडी में परामर्श देंगे। दवाओं को वितरण व निशुल्क दी जाने वाली व जांच की जानकारी एकत्र की जा रही है। उनका मानना है कि सभी सेवाओं को संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इसके अलावा यहां की विशेषताओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












