हाईटेक जालसाज ने वृद्ध के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

बैंक अधिकारी बनकर की थी कॉल

0
1076

लखनऊ। विकासनगर इलाके में हाइटेक जालसाज बैंक कर्मी रिटायर्ड कर्मी बन वृद्घ के खाते की सारी डिटेल हासिल कर ली। जालसाज ने बैंक एकांउट आधार कार्ड से लिंक करने के लिए वृद्घ को झांसे में लिया था। पीडि़त ने खुद और पत्नी के बैंक एकांउट की जालसाज को सभी डिटेल दी। कुछ ही देर बाद पीडि़त के एकाउंट से डेढ़ रुपये निकलने का मैसेज आ गया। पीडि़त ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और बैंक कर्मियों से स पर्क किया। साइबर सेल ने महज 4 दिनों पीडि़त की रकम उनके एकाउंट में ट्रासफर्र करवा दी है।

Advertisement

विकासनगर निवासी 65 वर्षीय विनोद कुमार सिन्हा प्राइवेट क पनी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कालकर्ता खुद को स्टेट बैंक आफ इण्डिया का अधिकारी बता रहा था। कालकर्ता ने पीडि़त से आधार कार्ड का लिंक बैंक खाते से न होने की बात कही। लिंक न कराने पर खाता बंद करने की धमकी दे डाली। कालकर्ता ने ऑन लाइन के जरिए खाता आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए पीडि़त से कहा था। पीडि़त कालकर्ता की झांसे में आ गया।

अब कालकर्ता मैसेज के माध्यम से पीडि़त के एकाउंट की सभी जानकारी लेता रहा। पीडि़त ने बताया कि करीब आधा दर्जन मैसेज के जरिए उसने अपने व पत्नी के एकाउंट की सभी डिटेल दे दी थी। कुछ ही समय बाद पीडि़त के एकाउंट से डेढ लाख रुपये निकलने का मैसेज आ गया। मैसेज देख पीडि़त के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीडि़त तत्काल बैंक पहुंच गया और कर्मियों को आप-बीती सुनाई। बैंक कर्मियों ने ठगी की बात कहते हुए उसे साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। पीडि़त ने साइबर सेल प्रभारी अरूण कुमार सिंह से आप-बीती बताई थी।

स्नैप डील के वॉयलट में जमा कराई थी रकम

साइबर सेल प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम ट्रांसफर्र किए गए एकांउट की जानकारी जुटाने में जुट गए। जांच पड़ताल में सामने आया कि जालसाज ने डेढ़ रुपये स्नैप डील के वॉयलट में जमा कराई है। उक्त रकम के माध्यम से जालसाज ने टीवी, फ्रिज व अन्य घरेलू सामान खरीद लिया था। सामान की डिलीवरी होना बाकी रह गया था। साइबर सेल प्रभारी ने स्नैप डील के अधिकारियों से बात कर जालसाजी की बात बताई। साइबर सेल ने स पर्क कर पीडि़त की रकम महज 4 दिनों में उनके एकाउंट में वापस लौटा दी।

जालसाज की लोकेशन मिली बिहार नालंदा में

कालकर्ता जालसाज खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बता रहा था। ठगी करने के बाद जालसाज का मोबाइल न बर स्वीच ऑफ बताने लगा था। साइबर सेल प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जालसाज का मोबाइल न बर सर्विलांस पर लगाया था। सर्विलांस सेल के माध्यम से जालसाज की लोकेशन बिहार के नालंदा जिले में आ रही है। उन्होंने बताया कि ठग तक पहुंचने के लिए साइबर सेल बिहार पुलिस से स पर्क करेगी। पीडि़त से मामले में विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत दे दी गई है।

Previous articleब्लड जांच में बन गया यह संकट
Next articleनगर-निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here