लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उन्हें हिन्दू होने पर गर्व है, क्योंकि वह घर में जनेऊ लगाने और बाहर टोपी पहनने का पाखण्ड नहीं करते।
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए श्री योगी ने कहा, मैं अवसरवादी नहीं हूं। घर में जनेऊ पहनने और बाहर टोपी लगा लेने का पाखण्ड नहीं करता हूं। हिन्दू होने पर गर्व होने की बात गलत नहीं है। हमें गर्व है कि अयोध्या, मथुरा और काशी यूपी में हैं।
उन्होंने कहा, वर्ष 2007 में थानों में जन्माष्टमी मनाने की परम्परा बंद करवा दी गयी थी। मेरी सरकार ने शुरु करवायी। मैं अयोध्या, मथुरा और चिाकूट गया। मैं ईद नहीं मनाता। मैं हिन्दू हूं। गौरव है कि मैं अपना त्योहार मनाता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तीर्थाटन के साथ पर्यटन को बढावा दे रहे हैं। काशी इसी राज्य में है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सरकार अयोध्या को बिजली नहीं देती थी। काशी और मथुरा का विकास बंद कर दिया था। अयोध्या में रामलीला और चिाकूट में रामकथा बंद हो गयी थी। अब सब चल रही है। तीर्थाटन के जरिये पर्यटन को 10 फीसदी बढाया जा सकता है। वह आगरा भी गये थे। आगरा में 40-50 हजार पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। पर्यटन को बढावा देने के लिये कई योजनायें शुरु की जा रही हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




