लखनऊ। पीजीआई में मंगलवार से हेपेटॉलाजी विभाग की सेवाएं शुरू की जा रही है। संस्थान में आने वाले लिवर के रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा । विभाग की सबसे पहली प्राथमिकता गंभीर रूप से बीमार रोगियों को बेहतर इलाज व सस्ती प्रत्यारोपण सुविधाएं प्रदान करना है।
हेपेटॉलाजी विभाग में अन्य सेवाएं जैसे एल्ब्यूमिन वार्ड, एन्डवांस्ट लिवर डायरेक्ट एंडोस्कोपी, हेपेटॉलाजी डीमोडायनेमिक लैबोरेट्री, इत्यादि सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। ट्रांसप्लांट हेपेटॉलाजी विश्लेषण में फेलोशिप भी प्रारंभ करने की योजना है। निदेशक डा. आर के धीमान ने नेतृत्व में विभाग में बाहय रोगी विभाग सेवाएं 19 फरवरी से प्रारंभ होगी। मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड की सेवाएं भी प्रारंभ और इस दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए संकाय सदस्यों की नियुक्ति होगी। विभाग का उद्घाटन चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर मोहन लाल गंज के सांसद कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती स्वाति सिंह, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, चिकित्सा शिक्षा अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार उपस्थित रहेंगे।












