लखनऊ।हज़रतगंज में अशोक मार्ग स्थित नारंग बिल्डिंग चार मंजिला जर्जर इमारत का एक हिस्सा देर शाम अचानक भरभराकर गिर गया. इसके मलवे की चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक वाहन हुए छतिग्रस्त हो गए. इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग गाड़ियों से निकल कर इधर उधर भागने लगे. आसपास के दुकानदार छोड़ कर बाहर निकाला. शाम होने के कारण काफी भीड़ थी.
मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया. बताया जाता है कि हादसे में किसी के घायल होने की नहीं है कोई भी सूचना इमारत गिरने से इलाके में हड़कम्प घण्टों लंबा लगा जाम लग गया था. जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी.
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












