Good news: दीपावली से पहले मिल जाएंगी सेलरी

0
413

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, निकाय कर्मियों सहित अन्य को दीपावली से पहले ही वेतन दे दिया जाएगा। इसके आदेश जारी किए गए हैं।

यही नहीं पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को भी त्योहार के कारण 30 अक्तूबर तक पेंशन भुगतान किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सोमवार को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किया है।

इस आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दीपावली, 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा, तथा 03 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को अक्तूबर माह का वेतन एवं पेंशन का भुगतान 30 को किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से कर्मचारी व पेंशनरों में खुशी के लहर है।

Previous articleCM ने बहुमंजिल आवास और प्रशासनिक भवन के रखरखाव को दिये ₹1,380 करोड़
Next articleKgmu विस्तार के लिए संसाधनों की नहीं होगी कमी: डिप्टी सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here