फल, फूल व सब्जियों के बीज भी होते हैं पौष्टिकता से भरपूर

0
1240

लखनऊ। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम विटामिन, हाई प्रोटीन डाईट की बात करते हैं, साथ ही सुपर फूड्स , कैल्शियम तथा हरी सब्जियां, मौसमी सब्जियां व फल भी लेते हैं जो हमें स्वस्थ रखने के साथ हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं | यही नहीं कुछ फलों, फूलों व् सब्जियों के बीज भी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनको हमें अपने आहार में शामिल करना चाहिए |
इस सम्बन्ध में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ डा. सुनीता सक्सेना बताती हैं- बहुत से बीज हैं जो हमारे शरीर के लिए पौष्टिक होते हैं, जैसे कद्दू के बीज, फ्लेक्स सीड्स, सूरजमुखी और चिया के बीज बहुत पौष्टिक होते हैं | इन बीजों में वसा प्रोटीन, एंटीओक्सिडेंट और रेशे भरपूर पाए जाते हैं | हमें बीजों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए |
डा. सुनीता बताती हैं – सूरजमुखी के बीज विटामिन –ई से भरपूर होते हैं जो कि वसा में घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह ऐसे फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता रखता है जो कि बीमारी पैदा कर सकते हैं | यह सूजन को भी कम करता है | इसी तरह कद्दू के बीज आयरन, जिंक, विटामिन ई और कैरोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं तथा उम्र बढ़ने और क्रोनिक बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं | इसके अलावा फ्लेक्स के बीज रेशों (फाइबर्स) के अच्छे स्त्रोत हैं | साथ ही इनमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है |

Advertisement

इसमें वसा भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है | यह ओमेगा -3 फेटी एसिड के अच्छे स्त्रोत हैं |
इसके साथ ही चिया के बीजों में प्रोटीन और रेशे अधिक मात्रा में होते हैं जो कि वजन को कम करने में सहायक होते हैं | यह हमारी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते है | शरीर के लिए लाभदायक ओमेगा 3 फेटी एसिड भी इनमें अच्छी मात्रा में पाया जाता है | यह डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में सहायक हैं | साथ ही ह्रदय सम्बन्धी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं |
डा. सुनीता बताती हैं कि यह बीज ऊर्जा और कैल्शियम के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं | इनके सेवन से हमारी पाचन क्रिया भी सही रहती है | 10 ग्राम फ्लेक्स सीड में 55 कैलोरी ऊर्जा और 26 मिलीग्राम कैल्शियम होता है | 10 ग्राम कद्दू के बीज में 4.4 कैलोरी ऊर्जा और 5.5 मिलीग्राम कैल्शियम, 10 ग्राम सूरजमुखी के बीज में 58 किलो कैलोरी ऊर्जा और 7.8 मिलीग्राम कैल्शियम और 30 ग्राम चिया सीड में 137 किलो कैलोरी ऊर्जा और 17.7 मिलीग्राम कैल्शियम होता है |
डा. सुनीता बताती हैं – सुबह खाली पेट इन बीजों का सेवन करना ज्यादा प्रभावी होता है | हम फ्लेक्स, सूरजमुखी और कद्दू के बीजों को बराबर शाम के नाश्ते में भी ले सकते हैं

Previous articleआरोग्य सेतु एप व कोविन पोर्टल पर स्वयं करें वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन
Next article18 मार्च को कर्मचारियों का उपवास और धरना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here