फूड एडल्ट्रेशन से ऐसे बचें…

0
586

लखनऊ। दीपावली पर अक्सर दूध में पानी ,एवं खानें वाले रंग एवं मसालों में मिलावट की जाती है। ऐसे में बाहर के खाद्य पदार्थो के सेवन से बचना चाहिए। डा.आरएएस कुशवाहा ने बताया कि खानें के तेल में मिलावट से कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि हल्दी में लेड क्रोमेट से खून की कमी पक्षाघात और महिलाओं मे गर्भ में पल रहे बच्चों को क्षति,पानी में लेड के मिलने से फूड मिलने से नींद न आना खून की कमी कब्ज एवं दिमाग पर दुष्प्रभाव, पानी एवं पेय पदार्थां में कोबाल्ट के मिलावट से दिल की बीमारियां होती है।

कॉपर,टिन एवं जिंक के मिलावट से उल्टी एवं दस्त,मछलियों में मर्करी की वजह से दिमाग को क्षति एवं मृत्यु तक हो सकती है। खाद्य पदार्थो में रंगों की मिलावट से एलर्जी लिवर का नुकसान बाँझपन, कैंसर एवं गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों पर दुष्प्रभाव होता है।

फूड एडल्ट्रेशन से बचने के लिए क्या करें

मिलावट कम मात्रा शरीर को बहुत नुकसान पहुचा सकती। अतः भरोसे मंद दुकानों से ही खाद्य सामग्री का क्रय करें। कोशिश करें कि घर में बनी हुई मिठाइयों एवं भोजन का सेवन करें। सामान खरीदतें समय पैकिंग को एवं एक्पायरी डेट की जांच करें। निम्न गुणवत्ता वाले दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जानकारी रखें। अपने आस-पास लोगों को मिलावट के बारे में जागरूक करें।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleश्वास के रोगी दीपावली पर ऐसे बरते सावधानी
Next articleएम्बुलेंस अलर्ट, 24 घंटे सेवा देने का दावा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here