लखनऊ। फैजुल्लागंज डेंगू के मरीजों को डेथ जोन बनता रहा है। क्षेत्र में छह से ज्यादा मौतें डेंगू से हो चुकी है। फैजुल्लागंज में रविवार देर रात डेंगू से ग्रसित मरीज की मौत हो गई। मरीज पीजीआई में वेंटीलेटर यूनिट में भर्ती था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही मौत से नागरिकों में डर व्याप्त है। क्षेत्र में लगातार तेज बुखार के नये मरीज मिल रहे हैं, यह सब निजी अस्पताल से अपना इलाज करा रहे हैं। उधर लगातार हो रही मौतों को स्वास्थ्य विभाग लगातार हो रही मौतों को नकार रहा है। डेथ आडिट के नाम मामले को जांच कराने का आश्वासन दे रहा है।
फैजुल्लागंज केशवनगर निवासी रजनीश श्रीवास्तव (42) डेढ़ ह ते पहले बुखार आया था। मरीज पहले अपना निजी अस्पताल से दवा ले रहे थे मगर इलाज में कोई फायदा न हुआ। डॉक्टर ने जांच लिखी तो उसमें डेंगू पॉजिटिव आया। मरीज का निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था मगर वहां हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने करीब चार दिन पहले पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पर मरीज वेंटीलेटर स्पोर्ट पर था। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे उपचार दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं इलाके में अब तक छह मरीजों की मौत बुखार-डेंगू से हो चुकी है।
वहीं सोमवार को नये मरीजों में केशवनगर निवासी मानसी 18, रिया 12, आदित्य 6, कलावती , आराधना 19 बुखार से ग्रसित है। वहीं श्याम बिहार कॉलोनी अखिलेंद्र प्रताप सिंह 33 भी तेज बुखार से ग्रसित हैं। इलाके में हो रही बुखार-डेंगू से मौत को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी का कहना है कि इलाकेमें बुखार-डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम लापरवाह बना हुआ है। कहा स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की लचर कार्यशैली को लेकर वह प्रदर्शन करेगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












