PGI: 200 सफल पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी का अनुभव होगा साझा

0
56

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में 3 से 5 अप्रैल तक तीन दिवसीय पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला का आयोजन होगा, जो देश में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में संस्थान में अब तक हुए 200 बच्चों की रोबोटिक सर्जरी का अनुभव विशेषज्ञों के बीच साझा किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान तीन बच्चों की रोबोटिक सर्जरी का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमें तीन सर्जरी का सीधा प्रसारण शुक्रवार को होगा। अब तक पीजीआई में 200 बच्चों की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिससे उपचार की सफलता दर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 200 चिकित्सक भाग लेंगे और आधुनिक तकनीकों पर अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों को विभिन्न रोबोटिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन होंगे। कार्यशाला के अध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार, उप आयोजक प्रो. विजय उपाध्याय, आयोजक सचिव प्रो. ए.के. मंडेलिया, संयुक्त सचिव डॉ. अंजू वर्मा, डॉ. रोहित कपूर और डॉ. तरुण कुमार रहेंगे।

 

 

 

 

 

पीजीआई में 3 से 5 अप्रैल तक तीन दिवसीय पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला का आयोजन होगा, जो देश में पहली बार आयोजित की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्यशाला के दौरान तीन बच्चों की रोबोटिक सर्जरी का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमें तीन सर्जरी का सीधा प्रसारण शुक्रवार को होगा। अब तक पीजीआई में 200 बच्चों की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिससे उपचार की सफलता दर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 200 चिकित्सक भाग लेंगे और आधुनिक तकनीकों पर अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों को विभिन्न रोबोटिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन होंगे। कार्यशाला के अध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार, उप आयोजक प्रो. विजय उपाध्याय, आयोजक सचिव प्रो. ए.के. मंडेलिया, संयुक्त सचिव डॉ. अंजू वर्मा, डॉ. रोहित कपूर और डॉ. तरुण कुमार रहेंगे।

Previous articleनयी तकनीक से दी गयी एनेस्थीसिया से मरीज हो जल्दी होगा ठीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here