एक परिवार के पांच कोरोना संक्रमित

0
700

लखनऊ। बुधवार को कुल आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी। इनमें सरोजनीनगर में एक परिवार के पांच लोगों तथा तीन जीआरपी के जवान में कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 90 लोगों का सैम्पल टीम ने जांच करने नमूने लिए आैर इन्हें जांच के लिए केजीएमयू भेजा है। इसके अलावा लोकबंधु अस्पताल से कोरोना से ठीक हुए तीन रोगियों को डिस्चार्ज किया गया, जो कि कैसरबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब कुल मिलाकर राजधानी में 348 मरीजों में कोराना की पुष्टि हो चुकी है।

रविवार को एक जीआरपी के जवान में कोरोना संक्रमण के बाद 11 जवानों के नूमने लिए गये, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके बाद बिना लक्षण के जांच कराने वाले छह जवानों मंे तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कम्प मच गया। इनमें दो जवान चारबाग स्थित जीआरपी लाइन में रहते हैं आैर एक अमौसी में किराये के मकान में अकेले रहता है। इनके सम्पर्क में आने वाले 30 जवानों को क्वारंटीन किया गया।

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की चन्द्रशेखर आजादनगर कालोनी (दरोगाखेड़ा) में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरी कालोनी में दहशत फैल गयी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम ने कानपुर रोड से कालोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाराकेटिंग लगा कर रास्ता बंद कर दिया। कोरोना पाजिटिव परिवार के सम्पर्क में आने वाले दूध विक्रेता व चूड़ी बेचने वाली एक अन्य महिला के परिवार को भी क्वारंटीन किया गया है।

वही देवेश सिंह, अविनाश सिंह व अदित्य सिंह अपने बहनोई बरवीर सिंह के साथ मुबंई में रहते थे। बीती 21 मई को यह सभी लखनऊ पहुंचे, लेकिन वीरेन्द्र प्रताप ने निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को केवल देवेश सिंह के ही आने की खबर दी, लेकिन दूसरे दिन जब यह सभी छत पर पहुंचे। तो स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत निगरानी समिति से की। इसके बाद समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की और उनकी परचून की दुकान बंद करा दी। इसके बाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने खुद निगरानी समिति के सदस्यों से बात कर अपनी जांच कराने को कहा। जिसपर इन्हें 22 मई को जांच के लिए सैम्पल दिया और 23 मई से बलवीर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

जिसके बाद बलवीर को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद 25 मई को सरोजनीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग जांच करने के साथ ही वीरेन्द्र प्रताप सिंह (71), आशा सिंह (65), देवेश सिंह (33), अविनाश सिंह (25) व आदित्य सिंह (20) सहित दस लोगो के सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को उक्त पांच सभी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।

Previous articleहोमक्वारेंटाइन से परिवार पर खतरा
Next articleकोविड-19 मरीजों में सार्वभौमिक प्रभावी एंटीबॉडी मिलीं : अध्ययन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here