लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में भी गंभीर मरीजों में एक घंटे में कोरोना की जांच संभव होगी। संस्थान को दो कोविड जांच के लिए दो ट्रूनेट मशीनें प्राप्त हुयी हैं। पीजीआई प्रशासन का दावा है कि माइक्रोचिप आधारित आरटीपीसीआर इस मशीन से एक घंटे में जांच रिपोर्ट मिल जाती है, जबकि मानक आरटी-पीसीआर में 12 से 24 घंटे लग सकते हैं।
संस्थान प्रशासन के मुताबिक जल्दी पहचान के लिए यह मशीनें राजधानी के कोविद अस्पताल और होल्डिंग क्षेत्र की इमरजेंसी में तैनात रहेंगी। इससे वहां भर्ती मरीजों को एक से दो घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट दी जा सकेगी। न्यूनतम प्रशिक्षण के बाद इन मशीनों का उपयोग करना आसान है। इस मशीन से केवल स्क्रीनिंग होती है। पाजिटिव आने के बाद पुष्टि के लिए मानक जांच के लिए नमूना भेजा जाता है।












