लखनऊ। राजधानी में रविवार को एक महिला डाक्टर, दो नर्स समेत नौ लोगों को कोरोना संक्रमित मिले है। इन सभी सम्पर्क में आए लोगों के क्वारंटीन कर दिया गया है। एक डाक्टर समेत दो नर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बक्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल को चार दिन के लिए बंद करते हुए पूरे स्टाफ को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिये गये हैं। यहां भर्ती कोरोना संक्रमित 17 मरीजों को कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा पूरे अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन करने के निर्देश दिये गये हैं। अभी तक राजधानी में 306 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी है।
14 दिनों से बक्शी का तलाब स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों का उपचार करने वाली डाक्टरों की टीम के 25 नमूने में एक डाक्टर समेत दो नर्स आैर एक 108 एम्बुलेंस के टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। इस अस्पताल में 17 कोरोना के मरीज भर्ती थे। आनन-फानन अस्पताल के सभी डाक्टर आैर कर्मचारियों को क्वारंटीन होने के निर्देश दिये गये। कोरोना संक्रमितों को एम्बुलेंस से कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर व नर्सों, एम्बुलेंस चालक को लोहिया संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गत दो मई को हरदोई जिले की टीम की ड्यूटी लगायी गयी, इनका 14 दिनों का एक्टिव कार्य पूरा होने पर सबके जांच के लिए भेजे गये थे, इनमें तीन नमूने पॉजिटिव आने पर अस्पताल को बंद कर दिया गया है। इस अस्पताल में डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत से अब तक 60 से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. सुमित ने बताया कि अब चार दिनों तक अस्पताल सैनिटाइज किया जाएगा आैर पांचवें दिन खोला जाएगा।
उधर कैसरबाग की सब्जी मण्डी में दो आैर मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने पुणे से आए दो प्रवासी श्रमिकों में भी कोरोना की पुष्टि की गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के संदिग्ध 239 लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। जिन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जांच के लिए भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











