इबोला से कांगों में 200 से अधिक की मौत

0
789

न्यूज। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस ने कहर ढा दिया है। यहां पर इबोला के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। महामारी की तरह फैल रहे इबोला के संक्रमण से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी है अौर पलायन भी करने लगे है। न्यूज एंजियों की रिपोर्ट के अनुसार कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 1976 से 10वीं बार फैली इस बीमारी की चपेट में 298 लोगों के आने की जानकारी दी है। यहां पर 263 लोगों में इबोला वायरस पाये जाने की पुष्टि हुई है जबकि 35 मामले संदिग्ध हैं।

कांगो राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश में इबोला वायरस से प्रभावित कुल संख्या के आधे लोग उत्तरी किवू क्षेत्र के आठ लाख की आबादी वाले बेनी शहर में हैं। कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ओली इलुंगा ने बताया कि सशस विद्रोहिय लगातार चिकित्सा दल पर हमला कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चिकित्सा दल ने आठ अगस्त से अब तक लगभग 25000 लोगों का टीकाकरण किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेबेरियस ने बताया कि सुरक्षा की कमी के कारण वायरस को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसमयदान होता है महादान : राज्यपाल
Next articleविशेषज्ञों की कमी है बर्न का इलाज के लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here