NEWS-सुल्तानपुर-जिले की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मंजुला त्रिपाठी का सोमवार की शाम कोरोनावायरस के चलते इलाज के दौरान राजधानी के केजीएमयू में निधन हो गया।
डॉक्टर त्रिपाठी के निधन की सूचना मिलते ही शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई। पिछले डेढ़ दशक से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले डॉ मंजुला त्रिपाठी के पति डॉक्टर के सी त्रिपाठी भी एक जाने-माने चिकित्सक है। शहर के पांचोपीरन कस्बे में स्थित आस्था हॉस्पिटल की निर्देशिका डा मंजुला त्रिपाठी ने कम समय के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी।












