लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डेंटल यूनिट स्थित प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ. कमलेश्वर सिंह को इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (आईपीएस) की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा का मानद सचिव चुना गया है। उनका चयन मथुरा स्थित केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित चौथे आईपीएस के राज्य सम्मेलन के दौरान वार्षिक बैठक में किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति ने आधिकारिक रूप से पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
ये हैं नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
आईपीएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रघुवर दयाल सिंह, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कौशिक कुमार पांडे, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पंकज प्रकाश खराडे, मानद सचिव डॉ. कमलेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर अग्रवाल तथा संपादक डॉ. अंशुमन चतुर्वेदी चुने गए हैं। कार्यकारी समिति में डॉ. रामाशंकर, डॉ. लव भाटिया, डॉ. प्रांजलि दत्त, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. बलेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. सुनीत कुमार जुरेल को शामिल किया गया है।










