कोरोना से ठीक हो रहे दोगुने, दो की मौत

0
541

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमित कम हो रहा है आैर संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को 1304 लोगों कोरोना संक्रमित मिले है, जबकि 2382 मरीजों ने संक्रमण से जंग जीत ली है। हालांकि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मरीज लखनऊ व दूसरा महोबा का निवासी है। राजधानी में वर्तमान समय में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 12277 हो गई है। तेजी से ठीक हो रहे मरीजों से स्वास्थ विभाग अधिकारियों की चिंता कम हो गयी है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की मानें तो हफ्ते भर पहले कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 3500 से ऊपर था। तेजी से ठीक हो रहे मरीजों के कारण वर्तमान में मरीजों का आंकड़ा दो हजार के नीचे आ गया है। अगर देखा जाए तो 26 जनवरी को 2096 लोग कोरोना संक्रमित थे, वही जबकि 25 जनवरी को कोरोना संक्रमण कम होकर 1854 पहंुच गया था। आंकड़ों के अनुसार अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है।

 

 

राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 72 वर्ष बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बुजुर्ग मरीज लोहिया संस्थान के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती चल रहा था। डाक्टरों के अनुसार मरीज डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर आैर अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित था। वहीं महोबा जिले की कोरोना बुजुर्ग महिला की भी मौत हो गयी। डाक्टरों के अनुसार वह हार्ट की जटिल बीमारी पीड़ित थीं। पीजीआई में भर्ती चल रही थी। वहां पर इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
राजधानी के क्षेत्रों में अलीगंज में अभी कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा चल रहा है। यहां पर 198 लोग संक्रमित आये है। आलमबाग में 156 लोग संक्रमित मिले हैं। वही चिनहट में 149 लोग संक्रमित हैं। इंदिरा नगर में 121 लोग संक्रमण की चपेट में है। राजधानी में दूसरे जिले व प्रदेश की यात्रा कर लौटे लोगों में संक्रमण क म मिल रहा है। ऐसे 97 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि सम्पर्क में आने वाले लोगों में 338 लोग संक्रमित मिले हैं। विभिन्न अस्पतालों में सर्जरी से पहले कोरोना की जांच करवाने वालों में 41 मरीजों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। वहीं हल्के लक्षण खांसी-जुकाम या बुखार आने पर जांच कराने वाले 245 लोग संक्रमित है। छह स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हैं। कमांड अस्पताल में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि लगभग 18 से 20 हजार लोगों की जांच हो रही है। इसके अलावा घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर जांच कराई जा रही है। सभी को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चल रहा है।

Previous articleCovaxin and Covishield वैक्सीन बिकेगी मार्केट में
Next articleKgmu के इन डॉक्टरों को मिला नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here