लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डा. विजय कुमार ने पैर की हड्डी से कैंसर पीड़ित मरीज का नया जबड़ा बना दिया। 42 वर्षीय यह मरीज पान मसाला का लम्बे अर्से से सेवन करते हुए कैंसर की चपेट में अा गया था। पिछले चार महीने से कैंसर बढ़ने के कारण दिक्कत बढ गयी। तब डा. विजय कुमार ने सर्जरी करके सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी के बाद दांत भी लगेंगे आैर मरीज सामान्य तरह से भोजन कर सकेगा।
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मरीज के मंुह का कैंसर आधे से अधिक निचले जबड़े में फैल चुका थ। इसके साथ ही कैंसर से दांत की हड्डी भी चपेट में आ चुका था। इसके कारण बुधवार को की गयी सर्जरी में दाहिनी हिस्से के हड्डी, दांत और जबड़े को निकालने का निर्णय लिया गया। इसके साथ निचले आधे जबड़े को निकाला गया। सर्जरी में सहयोग कर रहे ऑकोलॉली विभाग के डॉ. विजय कुमार ने कैंसरग्रस्त भाग को काट करके निकाला।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि पैर की फिबुला हड्डी से 20 सेमी. का टुकड़ा काटकर निकला अौर पैर की हड्डी को 10 सेमी के दो टुकड़ों में ऊपर नीचे लगाकर डबल बैरेल जबड़े की बोन बनायी गयी। इसको लगाने के बाद पैर की स्किन की सहायता से गाल की आंतरिक भाग को बनाया गया। इसमें खास बात यह थी कि ब्लड की आपूर्ति के लिए ब्लड वेसेल्स को आर्टरी और इंटरनल जुविलर वेन से जोड़ा गया।
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि डबल बैरेल बोन से जबडा बनाने से मरीज के दोबारा दांत लग जाएंगे। डा. विजय ने बताया कि उनके साथ प्लास्टिक सर्जरी से डॉ. विजय कुमार, आंकोलॉजी से डॉ. विजय कुमार, एनेस्थीसिया से डॉ. जीपी सिंह मौजूद थे।















