लखनऊ । इंडियन मेडीकल एसोसिएशन(आईएमए) से जुड़े डाक्टर रविवार को राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद विधेयक के खिलाफ 11 मार्च को सुबह साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सुबह आठ बजे आईएमए भवन से शुरु होकर परिवर्तन चौक जाएंगी। डॉक्टरों की यह साईकल रैली 11 मार्च को पूरे देश में एक साथ निकलेगी और 25 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में समाप्त होगी जहां विधेयक के खिलाफ महापंचायत होने वाली है। आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
सचिव डा. जेडी रावत ने बताया कि सरकार पूरी तरह डाक्टरों के खिलाफ फैसले ले रही है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि जल्द ही इस विधेयक को वापिस नहीं लिया तो अनिश्चिकालीन हड़ताल की जाएगी। आईएमए के डा. पीके गुप्ता ने कहा कि इस विधेयक से झोला झाप डॉक्टरी और जुगाड़ू मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक की आड़ में प्रोफेशनल निर्वाचित बॉडी को हटाकर उसमें अपने नुमाइदों शामिल करना और राजनेताओं के हाथ में सारी चिकित्सा शिक्षा देना चाहती है जो सर्वथा अनुचित है। इससे चिकित्सा शिक्षा में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। आई.एम. ए. के अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों की यह साईकल रैली 11 मार्च को पूरे देश में एक साथ निकलेगी और 25 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में समाप्त होगी जहां विधेयक के खिलाफ महापंचायत होने वाली है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











