केजीएमयू: दो रेजीडेंट डाक्टर व एक कर्मी संक्रमित

0
822

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अलग- अलग तीन विभागों में दो रेजीडेंट डाक्टर व एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संवेदनशील विभाग पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग में भी एक रेजीडेंट डाक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हंै। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद इन सभी विभागों में सम्पर्क में आये छह डाक्टरों व 14 कर्मचारियों को होम क्वारेटाइन करने के बाद वार्डो को सेनिटाइजेशन कराया गया है।

केजीएमयू में तैनात चल रहे पिता पुत्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सरदार पटेल छात्रावास में भी एक मेडिकोज कोरोना पाजिटिव आ चुका है। छात्रा वास में रहने वाले 25 मेडिकोज को क्वारेटाइन करने का दावा केजीएमयू प्रशासन कर रहा है। शुक्रवार को पल्मोनरी मेडिसिन के एक रेजिडेंट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनको आइशोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। इसके आनन-फानन में रेजीडेंट डाक्टर के सम्पर्क में आये 19 अन्य रेजिडेंट का कोरोना जांच करायी गयी। राहत की बात यह है, किसी मे भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी प्रकार डेंटल यूनिट के ऑर्थोडोंटिक्स विभाग में एक हाइजिनिस्ट पद पर तैनात कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ के अन्य कर्मचारी को होम क्वारेंटाइन करा दिया गया है। विभाग को सेनिटाइज करा लिया गया है। केजीएमयू अन्य कर्मचारी का टेस्ट आज से पांचवें दिन कराया जाएगा।

उधर शताब्दी अस्पताल फेज दो स्थित पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के एक रेजिडेंट डाक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर हड़कम्प मच गया है। यह काफी संवेदनशील विभाग है। यहां पर गंभीर वेंटिलेटर पर भर्ती रहते है। जिनमें श्वसन तंत्र, किडनी व चेस्ट के ज्यादातर मरीज होते है। यहां पर तो रेजीडेंट डाक्टर में कोरोना संक्रमण मिलने से हड़कम्प मच गया। आनन- फानन में रेजीडेंट डाक्टर को आइशोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। इनके साथ के 6 चिकित्सकों एवं 14 अन्य कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इस विभाग को सेनिटाइजेशन करा लिया गया है। यहां पर सभी का टेस्ट आज से पांचवें दिन कराया जाएगा। यहां के विभाग प्रमुख डा. वेद प्रकाश ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की भी जांच करायी जाएगी। अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने की संभावना कम है।

Previous articleकोरोना कहर: शहर में 47 संक्रमित
Next articleफर्जी डोनर कार्ड से बिक गया ओरिजनल ब्लड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here